ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

महिला रक्षा टीम द्वारा ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के विरुद्ध लोगों को किया जा रहा जागरूक

दुर्ग | दुर्ग जिले में चलाएं जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत महिला रक्षा टीम दुर्ग द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में जाकर नशा का उपयोग करने से होने वाली क्षति ,दुर्घटना के संबंध में एवं नशा करने से मुक्त होने के बारे में जानकारी दी जाकर, छात्र छात्राओं को शिक्षक शिक्षिकाओं को एवं उपस्थित अन्य स्टाफ को जागरुक किया गया|

,साथ ही साथ महिला संबंधित अपराध, सायबर संबंधित अपराध एवं छात्राओं को छेड़छाड़ संबंधी अपराध तथा पाक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई अभिव्यक्ति के बारे में बताया जाकर उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कराया गया , छात्र-छात्राओं को आवश्यक इमरजेंसी नंबर 112*9479192099 की जानकारी दी जाकर अपनी निजी जानकारी अनजान व्यक्तियों से शेयर नहीं करने एवं सोशल मीडिया का सेफ्टी फीचर के साथ उपयोग एवं 1930 इमरजेंसी नम्बर के बारे में बताया गया,|

अपने मोबाइल पर महत्वपूर्ण नम्बर को सुरक्षित रखने साथ ही साथ अपने पास रखें सामान जैसे – पेन , बैग,मोबाइल ,पानी की बॉटल, चाबी एवं हेयर पिन से अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं इसके संबंध में आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गए ,जिसमें दुर्ग जिले के आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल श्रीराम चौक खुर्सीपार, आत्मानंद पंडित जवाहरलाल नेहरू स्कूल खुर्सीपार, आत्मानंद स्कूल छावनी कैंप 1, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जॉन 2 खुर्सीपार, निर्मला रानी इंग्लिश मीडियम स्कूल खुर्सीपार, कार्यक्रम को सफल बनाने में नशा मुक्ति केंद्र कल्याणी संस्था एवं महिला रक्षा टीम के सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button