ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

दुर्ग | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1-निरीक्षक रमेश कुमार निषाद, 2-सहायक उप निरीक्षक एलिजाबेथ कुजूर, 3-प्रधान आरक्षक 980 सोमनाथ साहू, 4-प्रधान आरक्षक 336 भीम सिंह, 5-प्रधान आरक्षक 373 बेंजामिन खलखो, 6-प्रधान आरक्षक 1267 श्याम शाह साहू एवं 7-आरक्षक 1317 लक्ष्मण प्रसाद का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  विजय अग्रवाल, भापुसे., द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  विजय अग्रवाल, भापुसे., द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपके पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए|

कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हू और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है।

हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल, भापुसे, द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग, विनोद मिंज उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय,नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button