महिलाओं को लोन का झांसा, लाखों की ठगी! फर्जी लोन गैंग का भंडाफोड़, तीन अरेस्ट

गरियाबंद | गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। लोन दिलाने का झांसा देकर 32 महिलाओं से कुल 21.92 लाख की ठगी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पीपलखुंटा गांव की रहने वाली पुष्पांजलि मांझी ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनके घर आए और खुद को भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी और अभिकर्ता बताते हुए महिला समूहों को लोन दिलाने का वादा किया। उन्होंने फॉर्म भरवाया, बायोमेट्रिक अंगूठा लिया और फिर उनके नाम से लोन पास करवा लिया।
लोन की राशि जैसे ही स्वीकृत हुई, आरोपी झटकांती मांझी और उनके पति प्रेम सिंह मांझी ने पैसे निकालकर खुद रख लिए। यही तरीका अन्य 31 महिलाओं के साथ भी अपनाया गया।
पुलिस कार्रवाई:
जांच में स्पष्ट हुआ कि यह पूरा मामला सुनियोजित धोखाधड़ी है। पुलिस ने भारतीय न्यायतंत्र संहिता (BNS) की धारा 318(4), 3(5), और 316(5) के तहत केस दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- प्रेम सिंह मांझी (54) – निवासी पीपलखुंटा
- झटकांती मांझी (48) – निवासी पीपलखुंटा
- लक्ष्मण सिंह ध्रुव उर्फ राकेश (38) – निवासी धुरवागुड़ी
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।














