ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

टीपी नगर पब में दो गुटों के बीच शराब के नशे में जमकर मारपीट, युवती का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा…थार वाहन में तोड़फोड़

कोरबा: जिले के टीपी नगर स्थित एक पब में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब शराब के नशे में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। झगड़े के दौरान एक थार वाहन में तोड़फोड़ की गई, जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

घटना के दौरान एक युवती ने भी सड़क पर करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ भी मारपीट की गई है। इस दौरान वह बार-बार चिल्लाते हुए खुद को निर्दोष बता रही थी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी।

इस घटनाक्रम के बाद सीएसईबी चौकी के सामने आरोपित युवक भी पहुंच गए और पुलिस के सामने ही नशे की हालत में हंगामा करने लगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने युवती की शिकायत और मौके की स्थिति को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी टीपी नगर स्थित इसी पब में मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पब पर सख्त निगरानी रखने और इस तरह की घटनाओं को रोकने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button