ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

रिश्तों का कत्ल: पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर |  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम बिरोदा में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

मृतकों की पहचान भूखन ध्रुवा (62 वर्ष) और उनकी पत्नी रूखमणी ध्रुवा (60 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने पहले घर के एक कमरे में सो रहे भूखन ध्रुवा की गला रेतकर हत्या की, इसके बाद पत्नी को दूसरे कमरे में दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी भी नृशंस हत्या कर दी।

पति का शव घर के कमरे में खाट पर मिला, जबकि पत्नी का शव खून से लथपथ स्थिति में दूसरे कमरे की ज़मीन पर पड़ा हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर पुलिस के साथ रायपुर पुलिस के आला अधिकारी – एसपी, एएसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी – मौके पर पहुंचे। साथ ही ACCU, FSL यूनिट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच के लिए पहुंची।

पुलिस ने घर की बारीकी से तलाशी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि यह हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी के कारण की गई है या किसी अन्य कारण से।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पंचनामा की कार्रवाई कर आगे की तफ्तीश जारी है। गांव में इस वीभत्स हत्या के बाद मातम और भय का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button