ब्रेकिंग
ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर... नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही दुर्ग जिला ठेठवार यादव समाज का सम्पन्न हुवा रंग पंचमी होली मिलन का आयोजन नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही अग्निवीर भर्ती अभियान के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा ने दिया कैरियर मार्गदर्शन अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, सात आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर बेसबॉल बैट, डंडा और रॉड से जानलेवा हमला किया गया। मामले में पुलिस ने तेज़ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है।

थाना से मिली जानकारी के अनुसार, प्रीतम कौर (उम्र 50 वर्ष), निवासी कैम्प-1 छावनी ने 15 जुलाई 2025 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र शुभदीप सिंह उर्फ बछड़ा पर जानलेवा हमला किया गया है। हमलावरों में राकेश साहू उर्फ छोटा भांचा, केश भुरू और अन्य साथी शामिल थे, जिन्होंने बीएसपी स्कूल के पीछे बुलाकर षड्यंत्रपूर्वक हमला किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 220/25 धारा 109, 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की।

जांच के दौरान संदेही हेमंत कुमार ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते शुभदीप पर हमला करने की बात कबूल की। हमले की योजना पहले से बनाकर उसे स्कूल के पीछे बुलाया गया था, जहां बेसबॉल, डंडा और रॉड से हमला किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

हेमंत कुमार ठाकुर (36 वर्ष), निवासी कैंप-1, वैशाली नगर

उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। शेष आरोपियों राकेश साहू उर्फ छोटा भांचा, केश भुरू और मयंक की तलाश जारी है।

थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button