उप मुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा से बालोद में मरार पटेल समाज प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट, सामाजिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत

बालोद | उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार शर्मा के बालोद जिले के दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज बालोद राज के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने श्री शर्मा का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और समाज के सामाजिक भवन में शौचालय एवं किचन निर्माण के लिए 5 लाख की अनुदान राशि हेतु ज्ञापन सौंपा।
आश्चर्यजनक रूप से, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने समाज की मांग को सहर्ष स्वीकार करते हुए ₹5 लाख के स्थान पर ₹6 लाख की अनुदान राशि की स्वीकृति प्रदान कर समाज को बड़ी सौगात दी। यह निर्णय समाज के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण और समर्पण को दर्शाता है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
ब्रम्ह देव पटेल – संयोजक, बालोद राज; प्रदेश प्रमुख सलाहकार, मरार पटेल महासंघ; प्रदेश संयोजक, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन; समाजसेवी
- गिरधर पटेल – अध्यक्ष, बालोद राज
- पुरुषोत्तम पटेल – संरक्षक, बालोद राज
- निर्देश पटेल – युवा अध्यक्ष एवं पार्षद, बालोद राज
- एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण
इस अवसर पर बालोद राज मरार पटेल समाज की ओर से माननीय उप मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ शासन का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।














