ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 9 नए साइबर पुलिस स्टेशन, ठगी के खेल पर लगेगा ब्रेक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इस वर्ष प्रदेश में 9 नए साइबर पुलिस थानों की स्थापना की जाएगी। सरकार का उद्देश्य अगले 5 वर्षों में हर जिले में एक समर्पित साइबर थाना स्थापित करना है, जिससे साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

साइबर ठगी के चौंकाने वाले आंकड़े—एक साल में 107 करोड़ की ठगी

राज्य में पिछले एक साल में साइबर ठगों ने जनता से 107 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे एक विशेषीकृत पुलिस बल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

इन जिलों को मिलेंगे नए साइबर थाने:

  • महासमुंद
  • बलौदाबाजार
  • धमतरी
  • जांजगीर-चांपा
  • जशपुर
  • रायगढ़ (पिछले बजट में घोषित)
  • कोरबा (पिछले बजट में घोषित)
  • कवर्धा (पिछले बजट में घोषित)
  • राजनांदगांव (पिछले बजट में घोषित)

इन 9 थानों के खुलने के बाद प्रदेश में साइबर थानों की संख्या 15 हो जाएगी।

हर थाने में होगी 10 सदस्यीय टीम, 100 नए SI तैनात

प्रत्येक साइबर थाना में 10 पुलिसकर्मियों का सेटअप होगा, जिसमें शामिल होंगे:

  • 1 थाना प्रभारी (इंस्पेक्टर)
  • 2 सब-इंस्पेक्टर (SI)
  • 2 हवलदार
  • 5 सिपाही

राज्य में हाल ही में भर्ती किए गए 975 सब-इंस्पेक्टरों में से 100 एसआई को विशेष साइबर क्राइम ट्रेनिंग देकर इन थानों में तैनात किया जाएगा। वहीं, रेंज मुख्यालयों पर डीएसपी रैंक के अधिकारियों की पोस्टिंग कर साइबर कैडर को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

अब तक कमज़ोर थी साइबर पुलिसिंग, अब आएगा बदलाव

एडीजी (तकनीकी सेवा) प्रदीप गुप्ता ने कहा, “नए थाने खोलने को शासन से मंजूरी मिल गई है और सेटअप भी फाइनल हो चुका है। बहुत जल्द यह थाने काम करना शुरू कर देंगे। इससे साइबर अपराधियों पर नियंत्रण पाने में काफी मदद मिलेगी।”

साइबर कैडर को मिलेगी मजबूती

अब तक छत्तीसगढ़ में साइबर कैडर में बहुत कम भर्तियां हुई थीं, जिससे जांच और कार्रवाई में दिक्कतें आ रही थीं। सरकार ने टीआई से प्रमोट हुए डीएसपी और नई भर्ती एसआई को साइबर कैडर में तैनात कर इस सिस्टम को मजबूत करने का फैसला लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button