ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

दुर्ग में भाजयुमो नेता की दबंगई: नशे में धुत नेता ने एसडीएम से की धक्का-मुक्की, तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता की दबंगई का मामला सामने आया है। नशे में धुत भाजयुमो नेता राकेश यादव ने एसडीएम छावनी हितेश पिस्दा की गाड़ी से टक्कर होने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर एसडीएम से गाली-गलौच और धक्का-मुक्की कर दी।

घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे पोटिया कला के पास की है। जानकारी के अनुसार एसडीएम हितेश पिस्दा शुक्रवार को होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर ऑब्जर्वर सूची लेने जा रहे थे। वे अपनी सरकारी गाड़ी से पोटिया चौक पहुंचे, तभी विद्युत नगर निवासी भाजयुमो नेता राकेश यादव अपने दो साथियों विपिन चावड़ा (विद्युत नगर) और मनोज कुमार (कसारीडीह) के साथ कार में सवार होकर तेज रफ्तार में आ रहा था।

पुलिस के अनुसार तीनों युवक नशे में थे। टर्निंग लेते वक्त एसडीएम की कार और राकेश यादव की कार में हल्की टक्कर हो गई। इसी बात पर राकेश यादव और उसके दोनों साथियों ने एसडीएम से बदसलूकी शुरू कर दी।

एसडीएम हितेश पिस्दा ने जब अपना पदनाम बताते हुए समझाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनसे गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीएम की शिकायत पर भाजपा नेता राकेश यादव समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 121 (1), 126, 221, 281, 296, 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button