छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, 21 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त

दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत छावनी थाना पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 21.393 किलोग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2,12,000 रुपये है, बरामद किया गया है। साथ ही तस्करी से संबंधित 1,000 रुपये नगद भी जप्त किए गए हैं।
मुखबिर से मिली सूचना पर की गई रेड कार्रवाई
पुलिस को दिनांक 24 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि भिलाई के सी मार्ट राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना छावनी पुलिस ने बताये स्थान पर रेड की, जहां दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते:
मो. कैफ अब्बासी, पिता मो. जाहिद, उम्र 23 वर्ष, निवासी कस्बा फलौदा दरबार मोहल्ला, तहसील मवाना, थाना कस्बा फलौदा, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश)।
उस्मान कुरैशी, पिता इस्लाम कुरैशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुरैशियान मोहल्ला, मरगज मस्जिद के पास बरनवां, थाना बिनौली, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश)।
गांजा के पैकेट एवं नगदी रकम जप्त
आरोपियों के कब्जे से एक खाखी रंग के 04 पैकेट, जो सेलोटेप से लपेटे हुए थे, में नमी एवं बीज युक्त हरी पत्ती दानेदार मादक पदार्थ (गांजा) कुल वजनी 21.393 किलोग्राम बरामद किया गया। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 1,000 रुपये भी जब्त की गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपियों के विरुद्ध थाना छावनी में अपराध क्रमांक 391/25, धारा 20(ख), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय दुर्ग भेजा गया है।
पूरी टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी छावनी, उप पुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, सउनि ईतवारी डेहरे, विजय शुक्ला, आरक्षक त्रिलोक भाटी, छत्रपाल बिसेन, महताब अहमद एवं एसीसीयू भिलाई से सउनि गुप्तेश्वर यादव, आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक भावेश पटेल की विशेष भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।














