ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की बेरहमी से हत्या… हमलावरों ने बीच सड़क पर रोका, फिर किया ताबड़तोड़ वार

बेमेतरा। जिले में दिनदहाड़े एक शिक्षक की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खण्डसरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचुवा के पास अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर शिक्षक सतीश राय की हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब सतीश राय शासकीय प्राथमिक शाला हेमाबंद से छुट्टी के बाद स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने ग्राम करचुवा के पास सतीश राय की स्कूटी रोककर अचानक उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सतीश राय की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, पुलिस हत्याकांड के पीछे की वजह तलाश रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। मृतक शिक्षक के परिजनों और साथियों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button