ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

गोगो पेपर बेचने वालों पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े गए

दुर्ग। मादक पदार्थ पीने के साधन *गोगो पेपर* की अवैध बिक्री पर दुर्ग पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। मामला थाना वैशाली नगर और थाना छावनी क्षेत्र का है, जहां पान ठेलों पर गोगो पेपर बेचे जाने की शिकायतों से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था।

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2025 को थाना वैशाली नगर अंतर्गत 18 नंबर रोड, कैंप-1 स्थित पान ठेले में आरोपी राम मोहन साहू (55 वर्ष) द्वारा गोगो पेपर बेचा जा रहा था। कई बार मना करने के बावजूद बिक्री जारी रहने पर आरोपी के खिलाफ धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा तैयार कर एसडीएम न्यायालय छावनी को भेजा गया।

इसी तरह, 12 अगस्त 2025 को थाना छावनी क्षेत्र के सरकुलर मार्केट, भिलाई में गोगो पेपर बिक्री की शिकायत पर हंगामा और गाली-गलौज की स्थिति उत्पन्न हो गई। यहां आरोपी भूपेंद्र साहू (38 वर्ष) और संजय कुमार मेहर (54 वर्ष) के खिलाफ भी धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय पेश किया गया।

पुलिस का कहना है कि गोगो पेपर बेचने से बच्चों में नशे की आदत फैल रही है, जिसे रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button