दुर्ग : श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था ने कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव को दी बधाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन में हाल ही में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विभाग का दायित्व संभालने वाले प्रदेश के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं दुर्ग शहर विधायक माननीय गजेंद्र यादव को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला लगातार जारी है।
इसी कड़ी में श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

संस्था की ओर से कहा गया कि मंत्री गजेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, ग्रामोद्योग और न्याय प्रणाली नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था के सभी सदस्यगणों ने भी माननीय मंत्री जी को कैबिनेट में शामिल होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि उनके कार्यकाल में विकास के नए द्वार खुलेंगे।














