दुर्ग
नगर निगम सभापति श्याम शर्मा को जन्मदिन की बधाई

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाइयाँ और शुभकामनाएँ देने का सिलसिला जारी है। इस अवसर पर सीजी सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता ने भी उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
संपादक सुरेश गुप्ता ने कहा कि श्याम शर्मा ने नगर निगम के सभापति पद पर रहते हुए जनहित में सराहनीय कार्य किए हैं। उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में नगर निगम की अनेक योजनाएँ और विकास कार्य गति प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने आगे यह भी आशा व्यक्त की कि श्याम शर्मा इसी तरह जनता की सेवा करते हुए शहर को विकास के नए आयाम तक पहुँचाएँगे।
जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।














