ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

सेंट्रल एवेन्यू रोड पर हेलमेट अनिवार्य – यातायात पुलिस की विशेष कार्रवाही आरंभ

भिलाई | भिलाई की सेंट्रल एवेन्यू रोड (मुर्गा चौक से सेक्टर 9 चौक तक) पर यात्रा के दौरान हेलमेट पहनना सभी दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारियों के लिए अनिवार्य किया गया है। यह सम्पूर्ण मार्ग ग्रे स्पॉट क्षेत्र में चिन्हित है, जहाँ लगातार सड़क दुर्घटनाएँ, रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण, प्रेशर हॉर्न का दुरुपयोग एवं तीन सवारी के गंभीर मामले सामने आ रहे थे। इसके साथ ही जिले भर में कलेक्टर दुर्ग के आदेशानुसार “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” नीति लागू की गई है, जिससे हेलमेट उपयोगिता को बढ़ावा मिले एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।

इस क्षेत्र में वाहनों की संख्या प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना और अधिक बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है, तथा रेल चौक सेक्टर-6, मुरगा चौक सेक्टर-1, डीपीएस चौक एवं सेक्टर-8 चौक पर विशेष हेलमेट चेकिंग अभियान प्रारंभ किया गया है।

अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर सख्त कार्यवाही करते हुए चालानी कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान सतत् रूप से जारी रहेगा तथा आगामी दिनों में इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

अपील

  • यातायात पुलिस आम नागरिकों से आग्रह करती है कि  दोपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का उपयोग करें।
  • मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं तीन सवारी से परहेज़ करें।
  • यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

“आपकी सुरक्षा, आपका हेलमेट।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button