ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

निगम आयुक्त को मिली शिकायत, मौके पर पंचनामा कर रुकवाया निर्माण

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई जोन-1 की टीम ने नेहरू नगर अंतर्गत खसरा नंबर 199 स्थित शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोक दिया। यह जमीन शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के पास स्थित है। जानकारी के अनुसार अजय बाफना द्वारा अपनी निजी जमीन से आवागमन के लिए एप्रोच रोड तक पहुँचने हेतु पुलिया का निर्माण कर लिया गया था और उससे जोड़कर नई सड़क बनाई जा रही थी।

इसकी शिकायत नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडे को प्राप्त हुई थी। आयुक्त के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला एवं उनकी टीम मौके पर पहुँची। निरीक्षण में निर्माण की पुष्टि होने पर तत्काल कार्य रुकवाया गया और पंचनामा तैयार किया गया। साथ ही संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी कर कार्यवाही शुरू की गई है।

अधिकारियों का कहना है कि लगातार निगरानी नहीं होने से लोग अपनी सुविधा के लिए निगम की जमीन पर कब्जा कर सड़क और पुलिया तक का निर्माण कर लेते हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी संजीव तिवारी, शशांक सिंह, इमान सिंह कन्नौज, यश मेश्राम, मंगल जांगड़े, राजेन्द्र सिंह, गौरकरण और विष्णु सोनी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button