ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
देश

ऑनलाइन फ्रॉड: फर्जी प्रोफाइल से शादी का झांसा देने वाले 3 विदेशी पकड़े गए

मुरादाबाद: मुरादाबाद पुलिस ने महिलाओं से ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना नाइजीरियाई नागरिक और दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह शादी की फर्जी प्रोफाइल बनाकर खुद को डॉक्टर या अधिकारी बताकर महिलाओं को ठगा करता था।

मुरादाबाद की एक शिक्षिका के साथ भी ऐसा मामला सामने आया। नाइजीरियाई नागरिक ने मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को डॉक्टर बताकर महिला से संपर्क किया और विदेश से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर महिला से कुल 95 लाख रुपए ठग लिए। जांच में पता चला कि इस गिरोह के खिलाफ 18 राज्यों से 37 शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे ठगी के मामलों में तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर क्राइम सेल से संपर्क करें और ऑनलाइन डेटिंग या शादी जैसी वेबसाइटों पर किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसकी जानकारी की पुष्टि करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button