ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
देश

महिला विश्व कप 2025: म्लाबा को हरलीन देओल पर ‘गुडबाय’ इशारे के लिए ICC ने दी फटकार

विशाखापत्तनम। महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान साउथ अफ्रीकी स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा (Nonkululeko Mlaba) को आचार संहिता के उल्लंघन के लिए ICC ने आधिकारिक फटकार दी।

आईसीसी ने म्लाबा को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया, जो किसी अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, व्यवहार या हावभाव से संबंधित है। इस घटना के दौरान म्लाबा ने भारतीय बल्लेबाज हरलीन देओल को आउट करने के बाद उन्हें ‘गुडबाय’ का इशारा किया। ICC ने म्लाबा को आधिकारिक फटकार दी और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया। यह पिछले 24 महीनों में उनका पहला उल्लंघन है।

ICC ने बताया कि लेवल 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार होती है, जबकि अधिकतम दंड में मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और 1-2 डिमेरिट अंक शामिल हो सकते हैं। म्लाबा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी द्वारा प्रस्तावित दंड को भी मान लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.5 ओवर में 251 रन पर ऑल आउट हुई। ऋचा घोष ने 77 गेंदों में 94 रन बनाए, जबकि प्रतिका रावल और स्नेह राणा ने क्रमशः 37 और 33 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 70 रन और नादिन डी क्लार्क ने नाबाद 84 रन की पारी खेली।

इस जीत के साथ भारत को विश्व कप 2025 में पहली हार का सामना करना पड़ा, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने मजबूत वापसी की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button