ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

आयुष्मान और वय वंदना कार्ड पंजीयन हेतु घर- घर पहुंच रही टीम

बलोदाबाजार | कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले के नगरीय निकायों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान और वय वंदना कार्ड पंजीयन किया जा रहा है।टीमें घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क कर रही हैं तथा उनसे आवश्यक दस्तावेज  जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, आदि लेकर ऑन द स्पॉट पंजीयन किया जा रहा है। यह अभियान उन नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच नहीं बना पाते।

जिले में शासन की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुँचाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना और वय वंदना योजना के तहत घर-घर जाकर पंजीयन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को पंजीकृत अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा पात्र नागरिकों को उनके आयुष्मान और वय वंदना कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

कलेक्टर  सोनी ने आमजन से अपील की है कि वे सर्वे टीम के साथ सहयोग करें और समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं ताकि किसी भी पात्र नागरिक को इस योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button