ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
छत्तीसगढ़

नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का प्रतीक — अरुण साव

रायपुर | उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन में लोकार्पण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित रहे।

1 नवम्बर को राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे और विधायकों व आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करेंगे।

निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने विधानसभा परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा अनावरण स्थल, सदन और मंचीय कार्यक्रम के स्थानों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नया विधानसभा भवन नवा रायपुर के सेक्टर-19 में मंत्रालय (महानदी भवन) और विभागाध्यक्ष कार्यालय (इंद्रावती भवन) के पीछे 51 एकड़ भूमि पर निर्मित किया गया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 1 नवम्बर का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी इस आधुनिक विधानसभा भवन को राज्य की जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि नया विधानसभा भवन केवल एक आकर्षक इमारत नहीं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का प्रतीक है।

भवन को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप बनाया गया है। इसमें सभी तकनीकी सुविधाओं का समावेश किया गया है ताकि भविष्य में विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस तरीके से संचालित हो सके। सदन को 200 सदस्यों तक विस्तार योग्य बनाया गया है और सभी व्यवस्थाएं अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button