ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

बेहतर पुलिसिंग की ओर – दुर्ग रेंज पुलिस की पहल ‘अनुभव

दुर्ग : दुर्ग रेंज पुलिस द्वारा आम नागरिकों की सुविधा और पुलिसिंग सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हेतु एक नई पहल ‘अनुभव’ प्रारंभ की गई है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच पारदर्शिता, विश्वास एवं संवाद को और सशक्त बनाना है। आज दिनांक 08.11.2025 को पुलिस कार्यालय बालोद में इस पहल के अन्तर्गत QR कोड लॉन्च किया गया।पुलिस महानिदेशक  अरुण देव गौतम के निर्देशन में , पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग के द्वारा इस पहल को पुलिस कार्यालय बालोद के सभागार कक्ष से शुरू की गई।

के1 इस व्यवस्था के तहत अब दुर्ग रेंज के सभी थाना एवं चौकियों में आने वाले नागरिक अपने अनुभव साझा कर सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक थाना/चौकी में एक क्यूआर कोड (QR Code) उपलब्ध कराया गया है, जिसे स्कैन कर नागरिक ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म भर सकेंगे। इस फॉर्म में कुछ सरल प्रश्न होंगे जिनके उत्तर देकर नागरिक अपने अनुभव और सुझाव साझा कर सकते हैं। नाम एवं मोबाइल नंबर देना पूर्णतः वैकल्पिक है, जिससे नागरिक बिना किसी झिझक के अपनी राय दे सकें। प्राप्त सभी फीडबैक सुरक्षित रखे जाएंगे तथा नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

यह पहल सरगुजा रेंज पुलिस से प्रेरित है, जहाँ यह व्यवस्था पूर्व में सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है। दुर्ग रेंज में इसे और प्रभावी स्वरूप देने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग ने कहा कि —

जनता के अनुभव ही हमारी पुलिसिंग का वास्तविक आईना हैं। ‘अनुभव’ पहल से हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि जनता हमारी सेवाओं से कितनी संतुष्ट है और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य है — पारदर्शी, संवेदनशील पुलिसिंग को और सशक्त बनाना। उन्होने अपील की कि जनहित की भावना से सभी अपना constructive feedback इस QR code के माध्यम से दें।

बालोद पुलिस अधीक्षक  योगेश पटेल ने इस QR code को design किया है और उन्होने इसे पुलिस की जनता को प्रदाय की जाने वाले सेवाओं में बेहतरी की लिए सार्थक कदम बताया।

दुर्ग रेंज पुलिस लगातार जनता के साथ संवाद बढ़ाने, उनकी अपेक्षाओं को समझने और पुलिस सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है।इस मौके पर बालोद पुलिस से सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, सीएसपी बोनीफास एक्का, डीएसपी माया शर्मा एवं थाना एवं चौकी प्रभारी सहित आईजी कार्यालय से उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय, आरक्षक अभिषेक यादव एवं प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button