ब्रेकिंग
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क...
छत्तीसगढ़

ईएमआरएस करपावंड में विश्व मधुमेह दिवस और बाल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

करपावंड। ईएमआरएस करपावंड में शुक्रवार दिनांक 14-11- 2025 को विश्व मधुमेह दिवस व बाल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक मिथलेश कुमार देशमुख ने छात्र-छात्राओं को गैर संचारी रोगों जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, हृदय रोगआदि के बढ़ते जोखिम, कारणों और रोकथाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनियमित दिनचर्या, जंक फूड का सेवन और शारीरिक गतिविधियों की कमी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। जागरूकता सत्र में छात्रों एवं शिक्षकों ने रुचि के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर पिरामल फ़ाउंडेशन की ओर से विद्यालय को अध्ययनरत छात्रों के स्वास्थ्य के नियमित देखभाल में सहयोग हेतु डिजिटल वेट मशीन, ग्लूकोमीटर सेट और बीपी ऑपरेटर भेंट किया गया। इन उपकरणों को विद्यालय के प्राचार्य श्री अमित कुमार पांडे सर एवं नर्स को सौंपा गया, ताकि छात्रों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुचारू रूप से की जा सके।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार पांडे सर ने कहा,
“बच्चों का स्वस्थ रहना उनके उज्ज्वल भविष्य की पहली शर्त है। पिरामल फ़ाउंडेशन द्वारा दिए गए स्वास्थ्य उपकरण निश्चित ही विद्यालय के लिए उपयोगी साबित होंगे। हम इनके सहयोग के लिए आभारी हैं।”

वहीं पिरामल फ़ाउंडेशन के प्रतिनिधि मिथलेश कुमार देशमुख ने अपने संबोधन में कहा, गैर संचारी रोगों से बचाव व रोकथाम संभव यदि हम समय रहते गैर संचारी रोगों के कारण, लक्षण एवं निदान के बारे में जागरूक रहें। पिरामल फाउंडेशन का उद्देश्य छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के दिशा में सतत् व निर्णायक भूमिका निभाना है, जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा।

इस अवसर पर एकलव्य आवासीय स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार पांडे सर,वरिष्ठ शिक्षक डॉ प्रमोद कुमार शुक्ला, समस्त शिक्षक एवं छात्रों के साथ पिरामल फ़ाउंडेशन से मिथलेश कुमार देशमुख एवं अमरदीप कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button