
भिलाई-दुर्ग: दुर्ग जिले में पुलिस ने एक अंतर जिला चैन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए माल की कीमत लगभग 6 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, घटना भिलाई टाउनशीप, प्रियदर्शनीय परिसर, कुम्हारी, सुपेला और गंज रायपुर में हुई थी। आरोपियों ने मॉर्निंग वॉक कर रही महिलाओं से सोने की चैन व लॉकेट चोरी किए। इस दौरान 2 मोटरसाइकिल (हीरो एचएफ डिलक्स व मैस्ट्रो) का भी इस्तेमाल किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ज्वाला बैरागी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने साथियों पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, अब्दुल मुकीम और एक विधि से संघर्षरत अल्पवयस्क के साथ मौका देखकर चैन स्नैचिंग करते थे। आरोपी राम कृष्ण ने चोरी किए गए सोने की चैन व लॉकेट खरीदने में मदद की।
जप्त सामान में 3 सोने की चैन, 10 लॉकेट, और चोरी में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी:
- पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, उम्र 21 वर्ष, रायपुर
- अब्दुल मुकीम, उम्र 18 वर्ष, रायपुर
- ज्वाला बैरागी, उम्र 35 वर्ष, भिलाई
- राम कृष्ण, नंदिनी रोड, भिलाई
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मॉर्निंग पेट्रोलिंग, नाका बंदी, फिक्स प्वाइंट ड्यूटी और सिविल कपड़ों में पेट्रोलिंग कराई थी। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की पतासाजी के आधार पर यह कार्रवाई सफल रही।














