ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
छत्तीसगढ़

पीएम आवास योजना की प्रगति पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल की अधिकारियों–एजेंसियों की समीक्षा

दुर्ग/आज सुबह 10:30 बजे नगर निगम कमिश्नर सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमAY) के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रगति का गहन मूल्यांकन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए।

कमिश्नर ने BLC तथा AHP घटक के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की समीक्षा की और सभी एजेंसियों को कहा कि इस माह के अंत तक कार्यप्रगति में सुधार लाएँ तथा योजना के अनुरूप कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय पर पूर्ण करें।

इसके साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को डेली फॉलो-अप करने के निर्देश दिए, ताकि आवास निर्माण एवं अनुमोदन कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो।

सरस्वती नगर फ्लैट के संबंध में भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने कहा कि निर्धारित अवधि में हर हाल में सरस्वती नगर साइट का कार्य पूरा कराया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को जल्द से जल्द फ्लैट में शिफ्ट कराया जा सके।

बैठक में नोडल अधिकारी, सब-नोडल राजेश ठाकुर, इंजीनियर हरिशंकर साहू, समस्त CLTC एक्सपर्ट और एजेंसियों के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button