ग्राम नगपुरा में शिव भक्ति का महाआयोजन, प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नगपुरा। ग्राम नगपुरा में प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के सम्पादक सुरेश गुप्ता ने आयोजन की आयोजिका सुश्री प्रिया साहू से खास बातचीत की। बातचीत में सुश्री प्रिया साहू ने बताया कि शिव महापुराण कथा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना और युवाओं को धर्म व संस्कृति से जोड़ना है।
सुश्री प्रिया साहू ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा सुनना अपने आप में सौभाग्य की बात है। कथा के दौरान शिव भक्ति, जीवन मूल्यों और सनातन संस्कृति से जुड़े संदेशों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
कथा स्थल पर भव्य सजावट, बेहतर व्यवस्थाएं और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवा बड़ी श्रद्धा के साथ शामिल हुए। पूरा वातावरण “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति और ग्रामवासियों ने सामूहिक सहयोग किया। शिव महापुराण कथा के आयोजन से ग्राम नगपुरा में धार्मिक माहौल बना हुआ है और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।














