ब्रेकिंग
कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका
देश

मणिपुर में तीन घंटे के भीतर दो IED धमाके, महिला समेत दो घायल

इंफाल। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सोमवार को दो अलग-अलग धमाकों की घटनाओं ने इलाके में दहशत फैला दी। दोनों विस्फोट स्थानीय रूप से बनाए गए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से किए गए थे, जिनमें एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और बिष्णुपुर पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में लगातार तलाशी अभियान चलाया, ताकि जिम्मेदारों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पहला धमाका उस घर के पास हुआ, जिसके परिवार को मई 2023 में मणिपुर में शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद केइबुल लामजाओ रिलीफ कैंप में शरण मिली थी। जब स्थानीय लोग पहले धमाके के बाद मौके पर इकट्ठा हुए, करीब 200 मीटर दूर दूसरा विस्फोट हुआ। इससे दो और लोग घायल हो गए।

इस गंभीर मामले की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपी गई है। एनआईए की टीम इलाके में घटनास्थलों का निरीक्षण कर रही है और विस्फोट में इस्तेमाल आईईडी की संरचना, विस्फोटक सामग्री और संदिग्धों की पहचान के लिए विस्तृत जांच कर रही है।

पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें और फिलहाल भीड़ एकत्र न करें, ताकि किसी और दुर्घटना को रोका जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button