ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़दुर्ग

धमधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब कारोबार पर करारा प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा (जिला दुर्ग)। जिले में अवैध शराब के क्रय–विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत थाना धमधा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रौंदा चौक, ग्रीन होटल के पीछे कुछ लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद थाना धमधा पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

दबिश के दौरान आरोपी हिरेंद्र कुर्रे के कब्जे से 2 पौवा अंग्रेजी शराब तथा आशीष कुर्रे के पास से कपड़े के थैले में रखी 28 पौवा जम्मू व्हिस्की बरामद की गई। इस प्रकार कुल 30 पौवा अंग्रेजी शराब, जिसकी कीमत ₹ 3,600/-, तथा शराब बिक्री से प्राप्त नगद ₹ 360/-, कुल मशरूका ₹ 3,960/- जप्त किया गया।

प्रकरण में थाना धमधा में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. हिरेंद्र कुर्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा
  2. आशीष कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम रौंदा, थाना धमधा

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button