ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

निगम की दुकानों का किराया न चुकाना पड़ेगा महंगाः ताला, सील, मोहर व लाल कपड़ा साथ लेकर चलने की तैयारी,दुकान सील कर करेगी कार्रवाई

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत।शहर के नगर निगम की दुकानों का किराया और टैक्स न चुकाने वाले सावधान हो जाएं। क्योंकि अब ऐसे लोगों पर नगर निगम शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। जल्द नगर निगम की टीम ऐसे बकायदारों की लिस्ट लेकर निकलेगी।साथ ही टीम अपने साथ अब ताला, सील, मोहर, और लाल कपड़ा भी लेकर चलेगी। ताकि अगर तत्काल नगर निगम का किराया और टैक्स आपने नहीं चुकाया तो आपकी दुकान या प्रतिष्ठान को तत्काल सील कर दिया जाएगा।

साथ ही आपका आवंटन भी कैंसिल कर आपकी दुकान किसी और को आबंटन कर दी जाएगी।बकायदारों पर सख्ती करेगा निगम इसे लेकर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बाजार अधिकारी थानसिंह यादव को निर्देश दिए है।निर्देश के बाद बाजार अधिकारी थान सिंह यादव द्वारा
किराया और टैक्स नहीं चुकाने वालो की लिस्ट तैयार कर एक्शन मोड़ पर है।

जिसमें उन्होंने नगर निगम की दुकानों के किराए और लाइसेंस की शत प्रतिशत वसूली कराने के लिए योजना बनाई जा रही है।बाजार अधिकारी ने बताया कि दुकानों के किराए और लाइसेंस वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किराया वसूली के लिए नगर निगम के बाजार विभाग द्वारा टीम तैनात किए जायेगे और उन्हें वसूली का टारगेट भी दिया गया है।उन्होंने बताया कि रोजाना टीम साथ निकलेगी.

यह वसूली निगम कर्मी अब रोजाना अधिकारी टीम के साथ निकलेंगे।जो कि बड़े बकायेदारों पर सख्ती करेंगे। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने बताया कि इन कर्मियों को वसूली पर निकलते समय ताला,सील, मोहर और दुकानें सील करने के लिए लाल कपड़ा भी साथ में लेकर चलने के निर्देश दिए गए हैं। जो कि लाइसेंस फीस और किराया जमा नहीं करने वाले बकायेदारों की दुकानों पर ताला लगाकर तत्काल सील करेंगे।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button