ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाईन, दुर्ग में पुलिस अधीक्षक, दुर्ग

दुर्ग  | पुलिस लाईन, जिला-दुर्ग के शस्त्रागार में विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजा में  जितेन्द्र शुक्ला, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग के धर्मपत्नि  संगीता शुक्ला के साथ आगमन पर अभिवादन किया गया, जिसके पश्चात्  जितेन्द्र शुक्ला, भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग द्वारा धर्मपत्नि  संगीता शुक्ला के साथ माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा सुबह पंडित जी के मंत्र उच्चारण के साथ की गई। पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हवाई फायरिंग की जाकर समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दी गई, तत्पश्चात वाहन शाखा रक्षित केन्द्र दुर्ग में वाहनों की भी पूजा की गई।

पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक तथा ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ के तहत् गुजरात राज्य से आये हुए पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आर्शिवाद लिया। दशहरा के दिन पुलिस लाईन, दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मॉं भवानी का पूजन कर आर्शिवाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके।

इस कार्यक्रम में  सुखनंदन राठौर, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) जिला दुर्ग,  वेदव्रत सिरमौर, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग,  अभिषेक झा, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जिला दुर्ग,  चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, (दुर्ग), जिला दुर्ग,  सत्यप्रकाश तिवारी, रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, (भिलाईनगर), जिला दुर्ग,  हरीश पाटिल, रापुसे.नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी,  आशीष बन्छोर, रापुसे. पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन,  हेमप्रकाश नायक, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) जिला दुर्ग,  चन्द्रप्रकाश तिवारी, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग,  एस.डी.विश्वकर्मा, सेनानी, नगर सेना, दुर्ग,  नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग, सहायक उप निरीक्षक (एमटी) शेख मुस्ताक, प्रभारी वाहन शाखा, दुर्ग, सउनि. पी.सोलोमान, प्रभारी शस्त्रागार, रक्षित केन्द्र, दुर्ग, सउनि. पुरूषोत्तम यादव, रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button