ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
दुर्ग

ट्रक ड्राइवर एवं हेल्पर की सतर्कता से घायल की बची जान।

दुर्ग| पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  जितेंद्र शुक्ला  के निर्देश में एवम सु ऋचा मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) के मार्गदर्शन में तथा,उप पुलिस अधीक्षक (यातायात)  सतीष ठाकुर,  सदानंद विंधराज के नेतृत्व में नेशनल हाईवे 53 में अंजोरा बाईपास से कुम्हारी टोल प्लाजा 40 किलोमीटर के बीच में चार हाईवे पेट्रोलिग तैनात किए गए हैं|

जो लगातार हाईवे में लगने वाले जाम को हाटाने,सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद, ख़राब वाहन के पीछे रेडियम लगाने, सड़क से मवेशी हाटाने, सड़क मे खड़ी वाहन को हाटाने का कार्य करते आ रही है

कल दिनांक 13 अक्टूबर  को पावर हाउस ओवर ब्रिज के ऊपर   रायपुर से दुर्ग मार्ग मे सामने चल रहे ट्रक क्रमांक CG 10 BJ 9484 से एक एक्टिवा चालक वाहन क्रमांक CG 04 LT 6125 ट्रक के पीछे जाकर टकरा  जाने पर ट्रक चालक द्वारा आवाज आने पर तत्काल ट्रक को रोका गया और पीछे जाकर देखने पर एक्टिवा चालक गंभीर रूप से घायल पाया गया|

जिसे ड्राइवर और हेल्पर द्वारा बह रहे खून को रोकने का प्रयास किया गया और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम उनको सूचना दी जिस पर हाईवे पेट्रोलिंग 02 के द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर घायल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, और दोनों वाहनों को छावनी थाना के सुपुर्द किया गया।

इस प्रकार एक बार फिर ट्रक ड्राइवर एवं हेल्पर तथा हाईवे पेट्रोलिंग के जवानों की सतर्कता से घायल की जान बचाई गई।यातायात पुलिस दुर्ग सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना में घायलों की निसंकोच मदद करें और समय पर उनका इलाज मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button