ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
भिलाई

रिसाली में 50 कब्जेदारों को नोटिस, सेक्टर 6 में बीएसपी ने खाली कराया मकान

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रवर्तन अनुभाग ने नगर सेवाए के सहयोग से सेक्टर-06 में अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन और कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मदद से कब्जेधारियों को बेदखल किया गया।

उक्त आवास लाइसेंस पर आबंटित किया गया था, लेकिन कब्जेधारियों ने कई बार नोटिस और समझाइश के बावजूद आवास को खाली नहीं किया था। पुलिस बल, एनफोर्समेंट विभाग, पीएचडी विभाग के कार्मिकों और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की उपस्थिति में कब्जेधारियों की एक नहीं चली।

इसी तरह, रिसाली सेक्टर में भी एनफोर्समेंट विभाग ने पुलिस बल की सहायता से 50 से अधिक कब्जेधारियों को नोटिस सर्व किया है और बी एस पी आवास को खाली करने को कहा है। प्रवर्तन विभाग नागरिकों से अपील करता है कि दलालों, भूमाफियाओं और कब्जेधारियों से किसी प्रकार का किराया में मकान तथा बी एस पी भूमि की खरीद फरोख्त न करें।

बी एस पी अपने आवासों को किराया में नहीं देता है। बी एस पी आवासों को किराया में देने वाले और लेने वाले दोनों के विरुद्ध और भू माफियाओं, दलालों और अवैध कब्जेधारियों के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और एफआईआर करवाया जा रहा है। बी एस पी प्रवर्तन विभाग द्वारा भू माफियाओं, कब्जेधारियों और दलालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button