ब्रेकिंग
4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान
मुंगेली

मिट्टी के दीये जलाने व भारतीय संस्कृति के साथ पर्यावरण बचाने की मुंगेली जिला कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने की लोगो से अपील

मुंगेली | मुंगेली जिला कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल ने संयुक्त रुप से मुंगेली के कुम्हार पारा , बड़ाबाजार का दौरा किया और वहाँ  कुम्हार परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और बच्चो और महिलाएं से भी मिले और बातचीत की व वहाँ से दीपावली पर्व के लिए अपने अपने घरों के लिए मिट्टी के बने दीये भी खरीदे और मुंगेली के लोगों से अपील कि और कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध में गुम हो रही |

भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए दीपों के त्योहार पर मिट्टी के दीये जलाएं। तभी पर्यावरण के साथ हम सब संरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सब लोगों को मिलजुल कर घरों में मिट्टी का दीया जलाने से एक वर्ष का जो विकार रहता है वह भी दूर होता है।

कुछ वर्षों से परंपरा व रीति रिवाज के प्रतिकूल दीपावली पर घरों में जलने वाले मिट्टी के दीये को कृत्रिम रोशनी ने अपने आगोश में लेकर भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात किया है। इससे बचने के लिए स्वदेशी अपनाओ के श्लोगन के साथ मुंगेली के लोग घरों में मिट्टी के दिए जलाएं। और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने कुम्हार चाक से खुद भी मिट्टी के दिए बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button