ब्रेकिंग
स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू...
देश

प्रेमिकाओं के साथ धोखाधड़ी: ‘चंट’ लड़के की अनोखी चाल, नए-नए बहानों से बांधी प्रेमिकाओं को!

चीन | दुनिया में एक से बढ़कर एक लोग मौजूद हैं| कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो इतने सिंपल होते हैं कि खुद ही धोखा खा जाए|

वहीं कुछ लोग इतने चंट होते हैं कि लोगों को ऐसे चूना लगा जाते हैं कि उन्हें भनक भी नहीं लगती| ऐसे में जब सच्चाई का सामना होता है, तो भोले-भाले लोग दंग रह जाते हैं| एक ऐसी ही घटना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं|

पड़ोसी देश चीन के रहने वाले एक शख्स ने जो स्कैम किया, वो अलग ही था| प्यार-मोहब्बत के नाम पर लोग बहुत जल्दी पिघल जाते हैं| उन्हें दूसरे आदमी की मंशा समझ में ही नहीं आ पाती|

इस शख्स ने भी न सिर्फ उसने 3 लड़कियों को बेवकूफ बनाया बल्कि उनसे पैसे ऐंठकर गर्लफ्रेंड पर उड़ाए|

3-3 लड़कियों को बनाया प्यार के नाम पर पागल

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के शांक्सी प्रांत की वुगॉन्ग काउंटी में रहने वाले एक शख्स ने प्यार को बिजनेस बना लिया था| उसने एक साथ 3-3 तलाकशुदा और अकेली महिलाओं को अपने प्यार के जाल में फंसा रखा था|

वो उनसे कभी घर की मजबूरी के नाम पर तो कभी दवाइयों के नाम पर अच्छा-खासा अमाउंट मांग लेता था| इस तरह बेवकूफ बनाकर उसने इन लड़कियों से करीब 63 लाख 24 हज़ार से भी ज्यादा रकम ऐंठ ली| जब लड़कियां उससे अपने पैसे मांगने लगीं, तो उसने बहानेबाज़ी शुरू कर दी|

जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने वांग नाम के इस शख्स का पता लगाया| गिरफ्तार होने के बाद पता चला कि वो इस तरह से लूटे गए पैसों को अपनी असली गर्लफ्रेंड पर खर्च करता था| वो उसे महंगे गिफ्ट देता था और शानदार छुट्टियों पर ले जाता था|

मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद शख्स को 8 साल जेल की सज़ा सुनाई गई है और उस पर करीब 6 लाख रुपये का फाइन भी लगाया गया है| इसके अलावा उसने एक लेटर भी लिखा है, जिसमें जेल से वापसी के बाद सबके पैसे लौटाने का वादा किया है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button