ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

बेजुबान पर बेरहमी: स्ट्रीट डॉग को कुचलने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार, XUV कार जब्त

भिलाई। पशु क्रूरता के मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए XUV कार को जब्त कर आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल रविवार 24 नवंबर 2024 शाम करीब 4:05 बजे जुनवानी रोड और डीमार्ट बायपास को जोड़ने वाली सड़क पर एक स्ट्रे डॉग डिवाइडर के किनारे सो रहा था।

लापरवाह कार चालक अखिल कुमार द्विवेदी ने अपनी कार से डॉग को रौंदा दिया और कुछ दूर तक घसीता, जिससे उसकी मौत हो गई है। पशु प्रेमी लाभेष घोष की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी अखिल कुमार द्विवेदी, पिता अर्जुन प्रसाद द्विवेदी निवासी मॉडल टाउन, भिलाई को गिरफ्तर कर लिया है।

FIR के अनुसार, प्रार्थी ने बताया कि मेरे घर के सामने एक कुत्ता रहता है। मैं प्रतिदिन खाना पानी देकर उसकी देखभाल करता था।

24 नवंबर की शाम करीब 4 बजे मेन रोड डिवाइडर से चिपककर बैठे कुत्ते को XUV 300 कार क्रमांक CG 07 CT 3678 के चालक अखिल कुमार द्विवेदी ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मारकर घसीटता।

मैं जाकर देखा कि डिवाईडर के पास बैठे कुत्ता की मृत्यु हो गई है। घटना के बारे में आदर्श राय एवं दीप्ती दानी को बताया. इसके बाद चौकी स्मृति नगर जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया, वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1234/24धारा 281,325 बीएनएस के तहत अपराध कायम कार चालक अखिल कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही।

त्वरित कार्रवाई के लिए दुर्ग, राजधानी रायपुर समेत आसपास जिलों के तमाम पशु प्रेमियों ने दुर्ग IG राम गोपाल गर्ग, SP जीतेन्द्र शुक्ला का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button