ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
दुर्ग

निकाय चुनाव से पहले AAP में अंतरकलह: शहर अध्यक्ष संजय सिंह 4 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

दुर्ग। नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले आम आदमी पार्टी में अंतः कलह शुरू हो गई है।

आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष डा. एसके अग्रवाल ने शहर अध्यक्ष संजय सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न मानकर उन्हें 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर संजय सिंह की शिकायत पर संभाग प्रभारी ने लोकसभा अध्यक्ष डॉ. एसके अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

डॉ. अग्रवाल ने तीन दिन पूर्व संजय सिंह को पार्टी से निष्कासित किया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय जूम मीटिंग में यह मामला उठाया जा सकता है।

वैसे आम आदमी पार्टी अभी तक दुर्ग जिले में कोई विशेष पकड़ नहीं बन पाई है। केवल समस्याओं और कुछ गड़बड़ियों के मामलों को उजागर करते हुए कलेक्टर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने तक सीमित है।

केवल संजय सिंह को छोड़कर आम आदमी पार्टी से कोई जनप्रतिनिधि सीधे तौर पर नहीं जुड़ा हुआ है। संजय सिंह पूर्व पार्षद रह चुके हैं और कांग्रेस नेता के रूप में शहर में उनकी पहचान बनी हुई है।

नगरीय निकाय चुनाव के ठीक पहले पार्टी में यह कलह पार्टी हित में ठीक नहीं माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी पूरे 60 वार्ड से चुनाव लड़ने की कई बार घोषणा कर चुकी है और तैयारी में भी जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button