ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, गृहमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

भिलाई । छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भिलाई में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बांग्लादेश से आने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ में जहां भी पाया जाएगा, उन्हें वहां से निकाला जाएगा और बाहर भेजा जाएगा।

गृहमंत्री ने बताया कि कोंडागांव जिले से 46 बांग्लादेशी अभी जेल में हैं, जबकि बस्तर से लगभग 500 और कवर्धा जिले से करीबन 350 बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि अगर वह लोग गलत तरीके से यहां आए होंगे तो उनको गिरफ्तार कर वापस उनके देश भेजा जाएगा।

इसके अलावा, गृहमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिले में भी बांग्लादेशी लोगों के रहने की जानकारी मिली है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जंगलों में बंदूक लेकर घूमने वाले नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने का हमारा मुख्य उद्देश्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button