ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

सांसद विजय बघेल के प्रयास से नंदिनी एयरपोर्ट फिर से शुरू होगा, दुर्ग संभाग के लोगों में खुशी की लहर

दुर्ग| सांसद विजय बघेल के प्रयासो से एक बार फिर से दुर्ग का नंदिनी एयरपोर्ट जल्द शुरू हो सकता है। सांसद ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु से मुलाकात कर नंदिनी एयरपोर्ट को पुनः विकसित करने तथा प्रारंभ करने की मांग रखी है। इस पर उड्डयन मंत्री ने आश्वासन दिया है और जल्द ही एयरपोर्ट को शुरू करने की बात कहीं है।

बता दें, अहिवारा नगर पंचायत के प्रथम अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर सिंह ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के प्रयास की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नंदिनी जिसे भिलाई एयरपोर्ट भी कहा जाता है यदि जल्द शुरू हुआ तो इस पूरे इलाके की तस्वीर और तकदीर बदल जाएगी।

जामुल से लेकर अहिवारा तक विकास की संभावनाओं का नया द्वारा खुल जाएगा। बड़ी संख्या में आसपास के लोग स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर जाते हैं, यहां के लोगों को काफी परेशानी होती है, यदि भिलाई एयरपोर्ट पुन: शुरू होगा तो लोगों का समय भी बचेगा परेशानी से निजाद भी मिलेगी।

हाल ही में दुर्ग सांसद विजय बघेल व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु से मुलाकात कर नंदिनी एयरपोर्ट को पुन: विकसित करने तथा प्रारंभ करने की मांग रखी।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने नागरिक उड्डयन मंत्री को बताया कि नंदिनी एयरपोर्ट जिसे भिलाई एयरपोर्ट भी कहा जाता है, जो भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड सेल के स्वामित्व में है। वर्तमान में बंद स्थिति में है।

यह एयरपोर्ट भिलाई स्टील प्लांट के निजी उपयोग हेतु विकसित किया गया था, परन्तु 1998 में हुए एक विमान दुर्घटना के बाद से इसे बंद कर दिया गया और वर्तमान में इसका बुनियादी ढांचा जर्जर स्थिति में है।

सैकड़ों एकड़ खाली भूमि इसके विस्तार के लिए उपयोगी है। भिलाई क्षेत्र के विकास में एयरपोर्ट की भूमिका औद्योगिक और आर्थिक महत्व है। इस कदम से न केवल भिलाई बल्कि दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीर धाम और अन्य आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को भी लाभ मिलेगा,इस विकास कार्य के लिये राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री ने आश्वासन दिया है।

भाजपा नेता रविशंकर सिंह ने कहा कि नंदिनी एयरपोर्ट के पास सैकड़ों एकड़ भूमि है। इस एयरपोर्ट के बंद होने के बाद से पूरे क्षेत्र के विकास पर असर पड़ा था। यदि यह पुन: प्रारंभ होता है तो पूरा क्षेत्र फिर से विकास की रफ्तार पकड़ लेगा, इसलिए सांसद का यह प्रयास बेहद स्वागतयोग्य है।

साथ ही पूरे दुर्ग संभाग के लोगों को राहत मिलेगी। रविशंकर सिंह ने कहा कि दुर्ग सांसद की सोच वास्तव में दूरगामी सोच है, आज तक इस विषय में किसी ने नहीं सोचा था, दुर्ग सांसद ने इसे संज्ञान में लिया, और पहल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जामुल से लेकर अहिवारा यहां तक की पूरे दुर्ग संभाग के लोग में इस खबर से एक सकरात्मक उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button