ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

अग्रसेन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज अग्रसेन चौक दुर्ग में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की100 वीं जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पूरे देश जन्मशती मना रहे हैं।

विधायक ललित चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया।

श्री चंद्राकर ने कहा कि अटल जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है। हमने अटल जी की स्मृति में इस रजत जयंती वर्ष को “अटल निर्माण वर्ष” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत राज्य में अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजीत वैद्य (पार्षद), मानसी गुलाटी,चंद्रशेखर चंद्राकर कन्हैया यादव ,अतुल पहाड़े, संतोष पांडे ,महेश देवांगन ,अनिल कुमार, रोशन सिंह ,दीपक साहू ,

उमेश गिरी, सन्नी कहार ,गोलू सोनी ,हरीश साहू ,मोहन देशमुख ,संदीप भाटिया, मनीष सिंह भंडारी ,राहुल सिंह ,हर्ष राजपूत ,अशोक, ब्रह्मदत्त यादव, चंद्र प्रकाश मेश्राम,रीता मेश्राम , निजाम भाई ,प्रहलाद देवांगन, रीता, नीतू, नंदा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व निवासरथ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button