ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
भिलाई

सराहा आंगनबाड़ी सहायिकाओं का काम, जीई फाउंडेशन ने किया सम्मानित

भिलाई। आंगनबाड़ी में देश के भविष्य को कुपोषण मुक्त करने प्रयासरत आंगनबाड़ी सहायिकाओं का काम विशेष रूप से सराहा गया।

सामाजिक संगठन गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन ने कार्यक्रम आयोजित कर खुर्सीपार के वार्ड नंबर 43,44,46,47 और 48 आंगनवाड़ी केंद्र की इन सहायिकाओं के उत्साहवर्धन के साथ इन सभी का सम्मान किया।

फाउंडेशन के संयोजक प्रदीप पिल्लई ने बताया कि ये सभी सहायिकाएं न सिर्फ बच्चों के कुपोषण को दूर करने अपना योगदान दे रही हैं |

बल्कि सुकन्या योजना, मातृ वंदन योजना और महतारी वंदन योजना जैसे शासकीय कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में भी अपना विशेष सहयोग देते आ रही हैं।

उनकी इन सेवाओं को रेखांकित करते हुए जीई फाउंडेशन ने इन सभी को सम्मानित किया। इनमें प्रमुख रूप से सोमा चौरसिया, अनिता, सुजाता वैद्य, पूजा, संजू कश्यप, संतोषी निर्मलकर,

गीता देवी निषाद, भारती यादव, मंजू दिवाकर, पुष्पा चावला, माधुरी देवी, अनीता डाहरे और संतोषी को शॉल भेंटकर फाउंडेशन ने इनकी विशिष्ट सेवाओं का उल्लेख किया। इस सम्मान के लिए आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने जीई फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button