ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

निगम भिलाई के 5 अधिकारी/कर्मचारियों को दी गई बिदाई

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 2 अधिकारी एवं 3  कर्मचारियों को ससम्मान बिदाई दी गई। मुख्य कार्यालय सभागार में मंगलवार को निगम प्रशासन की ओर से अधिकारी/कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और फल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किये।

इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए बी.के.वर्मा ने कहा हम सब पूर्व साडा के समय से विभिन्न विभागो में कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन किए। हम सबको गर्व है अपनी क्षमता के अनुसार कार्य किए।

नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने संयुक्त संचालक क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग में पदस्थ अधीक्षण अभियंता  सतीश कुमार वर्मा, जोन क्रमांक-3 से कार्यपालन अभियंता  बी.के. वर्मा, हेल्पर/क्लीनर  अनिल देशमुख, जोन क्रमांक-2 से पम्प सहायक  पूषण लाल देशमुख एवं वाहन चालक  झग्गर राम यादव को निगम प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

आयुक्त  पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मचारियो से कहा कि हमारा पूरा प्रयास है, कि आप लोगो को देय राशि समय पर मिल जाए। हम सब प्रयास कर रहे है। किसी भी प्रकार की आवश्यकता होनेे पर सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी हमसे बेजिझक आकर मिल सकते और अपनी समस्या बता सकते है।

अंत में सभी कर्मचारियो को निगम के सभागार में 31 दिसम्बर 2024 को बिदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आने वाले नववर्ष 2025 की शुभकानाएं दी गई। बिदाई कार्यक्रम में उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उपअभियंता, स्वास्थ्य अधिकारी, जोन के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button