ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेता को बिना गारन्टी के लोन

दुर्ग। शहरी पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि-योजना से प्रथम किस्त दस हज़ार द्वितीय किस्त मे बीस हज़ार तथा तृतीय किस्त पचास हज़ार तक के ऋण बैंकों के माध्यम से दिलाए जाने हेतु विभाग ने निरंतर प्रयास जारी है।

अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को योजना से जोड़कर स्वनिधि से समृद्धि के तहत दुर्ग क्षेत्र अन्तर्गत व्यवसाय करने वाले सभी पथ विक्रेताओ के परिवार के सदस्यों का सोशल प्रोफाइलिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण किया जाना है।

ताकि इन्हें शासन की अन्य योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा सके स्वनिधि से समृद्धि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,

प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना, के साथ साथ वन नेशन वन राशन कार्ड

योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसी विभिन्न योजनाओं से पथ विक्रेता व उनके परिवार के सदस्यों को पात्रता के आधार पर लाभान्वित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी व आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगर पालिक निगम टीम द्वारा पीएम स्वनिधि योजना के सफल संचालन हेतु हर संभव प्रयास फील्ड पर किया जा रहा है|

पीएम स्वनिधि योजना लाभ दिलाने।नगर निगम ने किया अपील पीएम स्वनिधि के अलावा अन्य योजना का लाभ लेने हेतु पथ विक्रेता अपना आधार कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ कार्यालय में संपर्क करें अथवा अपने नजदीकी चॉइस सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते हैं|

और योजना से लाभान्वित हो सकते हैं।बता दे कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हुआ एवं पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेता बिना गारन्टी के लोन के माधयम पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button