ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

पत्नी की हत्या कर झूठी साजिश रचने वाला पति गिरफ्तार

रायपुर । रायपुर के आरंग थाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर मौत की झूठी साजिश रची।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, आरंग थाना इलाके के गौरभाट में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

मृतक महिला के ससुरालवाले आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन मायके वालों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल शमशान घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार कार्यक्रम रुकवा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या उसके पति ने गला घोटकर की थी।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था। फिलहाल आरंग पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button