ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

ओपीएस पेंशन पर 15 जनवरी को संभाग स्तरीय कार्यशाला

दुर्ग | जिले के लोक निर्माण विभाग सभा कक्ष (जिला चिकित्सालय दुर्ग के सामने) दुर्ग में संभाग स्तरीय पेंशन निराकरण प्रशिक्षण/कार्यशाला 15 जनवरी 2025 को प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया है।

संभाग आयुक्त  सत्यनारायण राठौर द्वारा संभाग स्तरीय सभी अधिकारियों को अपने संभागीय कार्यालय के 2 पेंशन प्रभारी कार्मिक को भाग लेने हेतु निर्देशित करने के साथ-साथ अपने अधीनस्थ प्रत्येक जिला कार्यालय से 2 कार्मिकों को सम्मिलित होने जिला अधिकारियों को निर्देशित करने कहा गया है।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला में पुरानी पेंशन योजना अन्तर्गत पेंशन प्रकरण तैयार करने, एनएसडीएल के प्रान खाते में जमा राशि के समायोजन से संबंधित ऑफलाईन एवं ऑनलाईन प्रक्रिया के पालन में आने वाली कठिनाईयों के निराकरण के लिए संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन डॉ. दिवाकर सिंह राठौर द्वारा स्वयं प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

इस प्रशिक्षण / कार्यशाला के लिए संभागीय कार्यालय के अलावा निम्नांकित विभाग के पेंशन प्रभारी जिला स्तरीय कार्मिकों को बुलाया गया है। प्रत्येक जिले के पुलिस विभाग से दो कार्मिक,

वन विभाग से दो कार्मिक, उच्च शिक्षा के जिला स्तरीय नोडल कॉलेज से दो कार्मिक, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग से दो कार्मिक, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से दो कार्मिक, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से दो कार्मिक,

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नामांकित दो कार्मिक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा नामांकित दो कार्मिक, उप संचालक कृषि द्वारा नामांकित दो कार्मिक, सभी 7 जिले के जिला कोषालय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button