ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
देश

IND vs ENG 1st T20: भारत की प्लेइंग 11 से सुंदर का ‘पत्ता कटा’; 21 वर्षीय ऑलराउंडर को मिल सकता है मौका?

नई दिल्ली। IND vs ENG 1st T20: भारतीय टीम आज से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करने जा रही है। इस सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उपकप्तानी की जिम्मेदारी अक्षर पटेल को दी गई है।

टीम में अनुभवी खिलाडिय़ों के साथ-साथ युवा क्रिकेटरों को भी जगह मिली है, जिससे अंतिम 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

कोलकाता में होने वाले पहले टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में सिर्फ दो स्पिनर्स, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को मौका दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईडन गार्डन्स पर ओस के असर को देखते हुए तीसरे स्पिनर की जगह नहीं बन पाई है। इस कारण अनुभवी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का टीम में शामिल होना मुश्किल नजर आ रहा है।

वहीं, 21 वर्षीय युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को ऑलराउंडर के रूप में मौका मिल सकता है।

अब देखना होगा कि कोलकाता में होने वाले पहले मुकाबले में भारतीय टीम की अंतिम 11 में कौन से बदलाव किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button