ब्रेकिंग
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत
दुर्ग

वार्ड 56 में टिकट मिलने के बाद कट गया नाम, वोरा निवास में वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

दुर्ग  | दुर्ग नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड 56 में कांग्रेस द्वारा ललित ढीमर को टिकट दिए जाने के बाद अचानक उनकी टिकट काटने को लेकर वार्डवासियों में भारी नाराजगी देखी गई।

नाराज नागरिकों ने आज वोरा निवास में जमकर हंगामा किया और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। वार्डवासियों ने कांग्रेस से जवाब की मांग करते हुए कहा कि अगर ललित ढीमर को टिकट नहीं दी जाती, तो वे पार्टी का बहिष्कार करेंगे।

सड़क पर उतरे नागरिकों का कहना था कि सुबह तक ललित ढीमर का नाम टिकट के लिए था, लेकिन शाम होते-होते उनका नाम काटकर किसी अन्य को टिकट दे दी गई। नागरिकों ने इस बदलाव को न केवल निराशाजनक, बल्कि धोखेबाजी भी करार दिया। उनका स्पष्ट कहना था कि ललित ढीमर ही उनके प्रतिनिधि हैं और उन्हें ही टिकट मिलनी चाहिए।

ललित ढीमर के समर्थकों ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और उनकी टिकट बहाल करने की जोरदार मांग की। नागरिकों का कहना था कि वे कांग्रेस के फैसले से पूरी तरह निराश हैं और अब उन्हें यह स्पष्ट जवाब चाहिए कि क्यों उनके चुने हुए उम्मीदवार को टिकट से वंचित किया गया।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस घटना से कांग्रेस के लिए आगामी चुनाव में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, क्योंकि स्थानीय जन समर्थन पर सीधे असर पड़ सकता है। अब यह देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस विवाद का समाधान कैसे करता है और क्या यह असंतोष चुनावी परिणामों पर प्रभाव डालता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button