ब्रेकिंग
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की सम... पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत
राजनांदगांव

राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने दुलारी साहू को फिर से बनाया प्रत्याशी

राजनांदगांव। कांग्रेस ने राजनांदगांव नगर निगम चुनाव के लिए अपने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है, जिसमें सबसे खास नाम दुलारी साहू का है।

जनता की डिमांड और उनके द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को देखते हुए कांग्रेस ने एक बार फिर दुलारी साहू को लखोली बैगापारा वार्ड से प्रत्याशी बनाया है।

दुलारी साहू दो बार की पार्षद और एमआईसी सदस्य रह चुकी हैं। उनकी पहचान सरल, सहज और मिलनसार नेता के रूप में की जाती है।

वे हमेशा अपनी समस्याओं को लेकर सीधे जनता के बीच जाती हैं और दिनभर अपने वार्ड में घूमकर लोगों से संवाद करती हैं। इस कारण उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है, और उनकी सादगी तथा कामकाजी शैली ने उन्हें जनता का विश्वास जीतने में मदद की है।

कांग्रेस ने दुलारी साहू को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया है, जो उनकी कड़ी मेहनत और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उनके समर्थकों का कहना है कि दुलारी साहू ने हमेशा अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान किया और जनता की हर आवश्यकता को समझा।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दुलारी साहू की उम्मीदवारी राजनांदगांव नगर निगम चुनाव में किस तरह से जनता का समर्थन प्राप्त करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button