ब्रेकिंग
भिलाई में बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का खुलासा, मां-बेटे ने मिलकर की थी वारदात; सोने की चैन समेत ... पंजाब से हेरोइन लाकर भिलाई-दुर्ग में सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 18 ग्राम चिट्टा समेत 6 आरोपी ... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की गई जान, आतंकियों की तलाश में घेराबंदी तेज रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अब ऑनलाइन बुक होगा ट्रेन का सामान, जानें लगेज लिमिट और नए नियम दुर्ग की पेयजल व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : महापौर अलका बाघमार ने ली जल विभाग की समीक्षा बैठक, सीएम विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में डिजिटल कने... छत्तीसगढ़ के विकास को नई रफ्तार देने की पहल, पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात और रखी राज्य की बड़... 18 वर्ष पूर्ण कर चुकी छात्राओं को महापौर अलका बाघमार ने वितरित किए हेलमेट, सड़क सुरक्षा का दिया संदे... गिरवी रखे गरीबों के सोने के जेवर हड़पने वाला ज्वेलर्स संचालक गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने दर्ज किया ... एसी मरम्मत के बहाने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के गहने बरामद
दुर्ग

अवैध संबंध के शक में आरोपी ने डस्टर कार को किया ब्लास्ट, रिमोट बम्ब से वारदात

दुर्ग | भिलाई के जवाहर नगर निवासी संजय बुंदेला की डस्टर कार को 28 जनवरी 2025 की शाम विस्फोटक पदार्थ से ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

आरोपी ने यह कदम अवैध संबंधों के शक में कार के मालिक को डराने के लिए उठाया। आरोपी ने अपने बच्चे के खिलौने से रिमोट बम्ब तैयार किया था, जिसे उसने यू-ट्यूब पर देखकर बनाने का तरीका सीखा था।

यह घटना कौशल बिल्डकॉन, इंदू आईटीआई के पास स्थित संजय बुंदेला के ऑफिस के सामने हुई, जहां शाम 6 बजे के आसपास किसी ने डस्टर कार (सीजी 07 ए.व्ही. 9990) को विस्फोटक पदार्थ से नुकसान पहुँचाया।

घटना की रिपोर्ट संजय बुंदेला द्वारा थाना सुपेला में दर्ज कराई गई, जिसके बाद अपराध क्रमांक 126/2025 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की, जो प्रार्थी के ऑफिस में कार्यरत अस्सी. मैनेजर पूजा सिंह के पति, देवेन्द्र सिंह से मेल खाता था।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे संजय बुंदेला और अपनी पत्नी पूजा सिंह के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इस शक को लेकर उसने डराने के उद्देश्य से रिमोट बम्ब तैयार कर डस्टर कार में विस्फोट कर दिया।

आरोपी देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर अदालत में पेश किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में विशेष योगदान:

निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक गुरविन्दर सिंह संधू, प्र.आर. राधेश्याम चंद्राकर, प्र.आर. पंकज चौबे, कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, तुषार, सविन्दर सिंह, कौशलेन्द्र सिंह और गोविन्द साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और कुशल जांच ने इस जघन्य अपराध का पर्दाफाश किया, और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button