ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

-वार्डो में ईवीएम मशीन का प्रदर्शन का अंतिम दिन,मतदाताओं में भारी जोश,कहा ईवीएम मशीन से मतदान करना आसान

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज शिविर के अंतिम दिन 12 वार्डों के मतदाताओं को ईवीएम मशीन प्रदर्शन शिविर में मास्टर ट्रेनर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा ईवीएम मशीन की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला,मतदाताओं ने कहा ईवीएम मशीन से वोट करना आसान है,हम सभी मतदान करने जायेगे।ईवीएम से पहली बार नगरीय निकाय के चुनाव हो रहे हैं।

ऐसे में मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए जिला कलेक्टर/निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश व निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में नगर निगम की टीम वाडों में शिविर लगाकर ईवीएम से मतदान करने का तरीका बता रही है।

मतदाताओं को बताया जा रहा है कि यदि वे महापौर और पार्षद दोनों में से किसी एक पद को ही वोट करना चाहते हैं तो मशीन के निचले हिस्से में दिए इंड बटन दबाना होगा।तभी मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।

शिविर में मतदाताओं को बताया जा रहा है कि वोटिंग मशीन के उपरी हिस्से में महापौर प्रत्याशियों को वोट देने की व्यवस्था की गई है। मशीन के निचले हिस्से में पार्षद प्रत्याशियों के नाम रहेंगे।

इस स्थिति में वोटिंग करते समय किसी तरह की दिक्कत न हो इसलिए बेहतर होगा कि पहले महापौर पद के प्रत्याशी को वोट दें, उसके बाद पार्षद पद के प्रत्याशी के लिए बटन दबाएं। यानि मतदाता को दो पदों के लिए वोट देना है।

शिविर के अंतिम दिन में आज इन 12 वार्डों के मतदाताओं को शिविर में जागरूक किया।ईवीएम का डेमो का प्रदर्शन कर मतदाताओं को जानकारी दी गई। जिन वाडों वार्ड 14 सिकोला भाठा, वार्ड 59 कातुलबोर्ड, वार्ड 25 गायत्री मंदिर वार्ड, वार्ड 10 शंकर नगर, वार्ड 5 मगर पारा, वार्ड 34 शिवपारा, वार्ड 8 तकिया पारा, वार्ड 38 मिलपारा, वार्ड 43 कसारिडीह, वार्ड 53 पोटिया कला एवं वार्ड 30 तमेर पारा में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button