ब्रेकिंग
30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर... गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, निगम की टीम रखेगी निगरानी मोर मकान–मोर आस योजना के तहत आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित छत्तीसगढ़ की केंद्रीय OBC सूची में रावत जाति को शामिल कराने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं राज्य पिछड़ा... अस्पताल में रिश्तेदार को फोन करने के बहाने मोबाइल लेकर 1.48 लाख की ठगी स्कूल जाने निकले तीन नाबालिग बच्चे डोंगरगढ़ पहुंचे, छावनी पुलिस ने 6 घंटे में किया सकुशल बरामद 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी को मृत्युदंड
भिलाई

अच्छे लोकेशन में मकान का फार्म मिल रहा है जल्दी करें

भिलाईनगर। मोर मकान-मोर आस एवं मोर मकान-मोर चिन्हारी योजना अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास का फार्म मिल रहा है। कोई भी परिवार जो किराये में निवास करने वाले, जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है, यहां के नागरिक है।

उनके पास राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड है, वे मकान के लिए आवेदन कर सकते है। 25 फरवरी को आवास आबंटन के लिए लाटरी नगर निगम मुख्य कार्यालय के सभागार में प्रातः 11 बजे निकाली जायेगी।

जो हितग्राही पूर्व से आवेदन किये है, उनके द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान की राशि नियमानुसार जमा कर दिया जायेगा। वे पात्रता की श्रेणी में आयेगें, उन्हे लाटरी द्वारा मकान आबंटित किया जायेगा।

ऐसी जानकारी मिली है, कि कुछ लोग दलालो के चक्कर में आकर पूर्व में आबंटित किये गये मकानों को 50 रूपये के स्टाम्प पेपर में खरीदी ब्रिकी कर निवास कर रहे है। उनके जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान खरीद ब्रिकी करना प्रतिबंधित है।

उस मकान का पूरा प्रमाण पत्र पूर्व आबंटिती के नाम से ही रहेगा। बिजली का बिल और संपत्तिकर पुराने व्यक्ति के नाम से ही जमा होगा। जब उतने ही पैसे में नगर निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का नया मकान मिल जायेगा। तो आपस में खरीदी ब्रिकी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाले ने सभी नागरिको से आग्रह किया है। कि हम लोग स्वयं मकान का निरीक्षण करने गये थे, बहुत ही अच्छे लोकेशन पर गुणवत्ता पूर्वक मकान बनाया गया है। जहां पर सड़क, बिजली, पानी, शौचालय , किचन के साथ मकान की सुविधा लगभग 3.50 लाख रूपया में मिल जा रहा है।

यह मकान कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया, एनार स्टेट खम्हरिया, स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद इन जगहो में बने निर्मित मकानो का आबंटन किया जा रहा है। मकान के दिवाल भी स्लैब ढालकर बनाया जा रहा है, जो पूरी तरह मजबूत है।

प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का सपना है कि हर परिवार को अपना खुद का मकान मिले। यह मकान विशेष कर महिलाओ के नाम से ही दिया जा रहा है। जिनके घरों में दिव्यांग, बुर्जुग व्यक्ति निवासरत है, उनको प्राथमिकता के आधार पर भूतल का मकान प्रदान किया जा रहा है। पहले आये पहले पाये मकान लेकर घर बसाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button