ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक को बाबा की बारात का आमंत्रण…दया सिंह ने भेंट कर दिया न्यौता

भिलाई। आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन भारत में सबसे भव्य तरीके से मनाये जाने वाले बाबा की बारात का आमंत्रण बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम को प्रदान किया।

इस दौरान दया सिंह ने डीजीपी को इस बारात की पूरी तैयारियों को
विस्तृत रूप से जानकारी दी और बताया कि हमारी समिति द्वारा लगातार पिछले 16 साल से बाबा की बारात निकाली जा रही है और इस साल 17 वां साल है और हर साल इसकी भव्यता बढते ही जाती है।

बाबा की बारात की जब पूरी जानकारी दया सिंह ने डीजीपी का बताया तो उन्होंने दया सिंह व समिति की भूरि भूरि प्रशंसा की। श्री सिंह ने डीजीपी को बताया कि इस बार बाबा के बारात में शामिल होने के लिए राज्यपाल,विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह,डिप्टी सीएम अरूण साव, दुर्ग रेंज क आईजी रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला सहित प्रदेश के अन्य बडी बडी हस्तियों को आमंत्रण कार्ड देक इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस बारात में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी आने का आश्वासन दिया है। सीएम श्री साय केन्द्रीय मंत्री रहते हुए पहले बाबा की बारात में शामिल हो चुके है। इस बार भी वे शामिल होंगे। समिति द्वारा बाबा के बारात की तैयारी बडे ही जोर शोर से चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button